उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक तेज रफ्तार वैन की ट्रक से टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, आठ लोग घायल हो गए। बता दें कि वैन खड़े ट्रक से जाकर टकरा गई। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर उन्हेल-नागदा रोड पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को हुआ। उन्हेल पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि दो लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान सावित्री बाई (35) और पूजा (12) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित वैन में सवार थे। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया। तीन अन्य का इलाज उज्जैन जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो अन्य को छुट्टी दे दी गई।
तेज रफ्तार वैन की ट्रक से टक्कर, 2 की मौत; 8 घायल
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 8, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
आबकारी विभाग के 71 करोड़ के घोटाले में ईडी ने की बड़ी छापेमारी, 100 करोड़ तक पहुंचने की संभावना; ईडी की कार्रवाई में सामने आईं 194 फर्जी चालान, राज्य को हुआ 97.97 करोड़ का नुकसान
मुख्यमंत्री मोहन यादव का ऐतिहासिक तोहफा: 16 जून को जबलपुर से 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में पहुँचेंगे 1551 करोड़ रुपये, करोड़ों की सौगातों की बरसात भी तय!