जबलपुर। भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में कहा कि जब तक देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं हो जाता, तब तक प्रत्येक हिंदू पांच संतान पैदा करे। साथ ही, वक्फ बोर्ड की तरह सनातन बोर्ड का भी गठन किया जाए। देवकीनंदन ठाकुर जबलपुर में 17 से 23 मई तक आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा के संदर्भ में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एक देश-एक संविधान का नियम सब पर लागू होना चाहिए। हम लोग (हिंदू) देश में आठ प्रतिशत तक घट गए हैं। कहा कि हिंदुओं की दशा अगर देखनी हो तो पाकिस्तान, बांग्लादेश में देखें कि उनका क्या हाल है। अत: भारत में जो सनातन के हित की बात करेगा, हम उनके साथ रहेंगे। हम किसी राजनीतिक पार्टी को बढ़ावा नहीं देते, किंतु हम अपने राम, अपने संस्कार को बढ़ावा देते हैं। मथुरा, काशी, अयोध्या सनातनियों की अस्मिता है और इन तीन जगह पर समझौता बिल्कुल नहीं होगा।
‘हर हिंदू पांच संतान पैदा करे, गठित हो सनातन बोर्ड : देवकीनंदन ठाकुर
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 17, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
आबकारी विभाग के 71 करोड़ के घोटाले में ईडी ने की बड़ी छापेमारी, 100 करोड़ तक पहुंचने की संभावना; ईडी की कार्रवाई में सामने आईं 194 फर्जी चालान, राज्य को हुआ 97.97 करोड़ का नुकसान
मध्यप्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में 4.2 डिग्री तक की गिरावट: 9 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, प्रदेश में फिर दिखेगा असर!