भोपाल। मध्यप्रदेश में नर्सिंग घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश के 70 नर्सिंग कॉलेज दिल्ली सीबीआई की रडार पर है। सीबीआई को भ्रष्टाचार के कई इनपुट मिले है। रिश्वत का मामला सामने आने के बाद कॉलेज संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार CBI इंस्पेक्टर राहुल राज के 60 कॉलेज के जांच का जिम्मा पास था। कई कॉलेजों ने सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज को रिश्वत देकर क्लीन चिट ली थी। नर्सिंग घोटाले की सीबीआई जांच पर भी सवाल उठे है। जबलपुर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद प्रदेश के करीब 300 कॉलेज की जांच हुई थी। जांच रिपोर्ट में 169 कॉलेज को सूटेबल पाया गया था। सीबीआई सब इंस्पेक्टर राहुल राज ने कई प्रिंसिपलों को भ्रष्टाचार के लिए साथ मिलाया और कई कॉलेजों के प्रिंसिपलों ने रिश्वत के पैसे राहुल राज तक पहुंचाए थे।
दिल्ली सीबीआई की रडार पर एमपी के 70 नर्सिंग कॉलेजः, संचालकों में हड़कंप

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 20, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “दशहरे” पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई, इंदौर-महेश्वर में आयोजित शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए; महेश्वर में अहिल्यालोक बनाने सहित की कई बड़ी घोषणाएं, 83.29 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर BJP चलाएगी प्रदेशव्यापी अभियान: भोपाल से होगी शुरुआत, 31 मई को प्रदेशव्यापी समापन समारोह के साथ पूर्ण होगा अभियान; सम्मेलन और विशेष कार्यक्रम होंगे आयोजित
