नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले दिन कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है. सभी नवनिर्वाचित मंत्री अपना कार्यभार संभालना शुरु कर दिया है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का पदभार ग्रहण किया संभाला. उन्होंने मंत्रालय में विधिवत पूजा-पाठ की. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “हमारा सौभाग्य है कि PM मोदी ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सेवा के लिए हमें सौंपा है. किसान अन्न के भंडार भरता है. कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है जो सारे देश को अन्न खिलाता है अन्नदाता कहलाता है उस किसान का कल्याण पीएम की सर्वोच्च प्राथमिकता है…हमारी सरकार निरंतर 10 सालों के किसान कल्याण के कामों में लगी है.” बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और मोदी कैबिनेट में पहली बार केंद्रीय मंत्री बने शिवराज सिंह चौहान को कृषि विभाग के साथ-साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है. मंत्री बनते ही शिवराज सिंह ने सोमवार को कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी.
शिवराज सिंह ने ग्रहण किया केंद्रीय कृषि मंत्री का पदभार, पूजा-पाठ के बाद संभाला कार्यभार

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 11, 2024
- Post category:अभी अभी / देश / मध्यप्रदेश
You Might Also Like
MP में वकीलों का महाआंदोलन! अधिवक्ता अधिनियम के खिलाफ हाईकोर्ट से लेकर जिलों तक ठप रहेगा न्यायिक कामकाज, हड़ताल पर उतरे वकील; सरकार को दी चेतावनी
भारत-पाकिस्तान तनाव चरम पर: 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद, देश हाई अलर्ट पर; पंजाब-राजस्थान समेत 8 राज्यों में स्कूल बंद, IAS और डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द
