नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। गौरतलब है कि मंगलवार को सीबीआई ने तिहाड़ जेल में केजरीवाल से शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ की थी। बताया जाता है कि सीबीआई उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं है। अरविंद केजरीवाल की जमानत से जुड़ी याचिका पर भी आज सुनवाई होना है। दरअसल, राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी थी, लेकिन ईडी इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गई। यहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी जमानत पर रोक लगा दी। हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सर्वोच्च न्यायालय में 24 को मामला लिस्ट हुआ था, लेकिन अदालत ने हाईकोर्ट के ऑर्डर की कॉपी न मिलने का हवाला देकर 26 जून के लिए सुनवाई टाल दी थी।
CBI ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 26, 2024
- Post category:अभी अभी / देश / मध्यप्रदेश
You Might Also Like
दिल्ली एयरपोर्ट पर पायलट की ‘दबंगई’, यात्री को कर दिया लहूलुहान, एयर इंडिया ने किया सस्पेंड
Congress Punjab Candidate List: Congress ने Punjab में तीसरी सूची जारी की, लुधियाना से राजा वाडडिंग को टिकट मिला
