भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री होने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसके चलते कहीं नदी-नाले उफान पर हैं, तो कहीं बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज श्योपुर, छिंदवाड़ा, शिवपुरी समेत 18 जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इधर बीते 4 दिनों से ग्वालियर-चंबल में तेज बारिश का दौर चल रहा है। सोमवार को 15 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को राजगढ़, शाजापुर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, पांढुर्ना, छिंदवाड़ा,सिवनी, मंडला, बालाघाट और अनूपपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:July 9, 2024
- Post category:अभी अभी / देश / मध्यप्रदेश
You Might Also Like
भारत में कोरोना की वापसी! 20 दिनों में 58 गुना बढ़े केस, 4 नए वैरिएंट्स की दस्तक ने बढ़ाई चिंता; स्कूलों से लेकर अस्पतालों तक अलर्ट
मुंबई में मध्यप्रदेश सरकार का Diplomatic Roundtable — 13 देशों के राजनयिकों ने दिखाई निवेश में दिलचस्पी, सीएम मोहन यादव बोले: “MP अब अवसरों का ग्लोबल हब बनने को तैयार”
