नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी व रिमांड आदेश को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। अरविंद केजरीवाल की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में जिरह के दौरान केजरीवाल की जमानत को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का जिक्र किया है। अदालत ने बुधवार को गिरफ्तारी पर निर्णय सुरक्षित रखा और केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 29 जुलाई की तारीख तय की है। अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, “ट्रायल कोर्ट ने केजरीवाल को चार दिन पहले ही पीएमएलए के तहत नियमित जमानत दी है। हमें गर्व है कि हम पाकिस्तान नहीं हैं जहां तीन दिन पहले इमरान खान रिहा हुए, सबने अखबार में पढ़ा और उन्हें एक और मामले में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन, हमारे देश में ऐसा नहीं हो सकता।”
अभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, दिल्ली हाईकोर्ट अब 29 जुलाई को करेगा जमानत पर सुनवाई

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:July 17, 2024
- Post category:अभी अभी / देश / मध्यप्रदेश
You Might Also Like
पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव और पहलगाम हमले के बाद देशभर में अलर्ट: कल 244 संवेदनशील इलाकों में होगी युद्ध जैसी स्थिति की मॉक ड्रिल, 1971 के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर अभ्यास
शनिवार को 14 जिलों में तेज बारिश की संभावना, आगर-मालवा-उज्जैन-रतलाम समेत कई जिलों में अलर्ट जारी
