भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कल जबलपुर में होने वाले ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ के पहले आज कहा कि इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में निवेश प्रस्ताव आने की संभावना है. डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि औद्योगिक विकास दर में मध्यप्रदेश को देश में नंबर 1 पर पहुंचाना है. प्रदेश में लगातार उद्योग निवेश को बढ़ावा देने की दृष्टि से एक के बाद एक नए कदम उठाए जा रहे हैं. बीते समय मार्च में उज्जैन में रीजनल इन्वेस्टर समिट की थी, जिसमें बहुत अच्छा रिस्पांस मिला. लगभग 75 हजार करेाड़ रुपए से ज्यादा कई सारे प्रस्ताव आए. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार से कल जबलपुर में रीजनल इन्वेस्टर समिट करने वाले हैं, जिसमें देश भर के अलग-अलग निवेशक, औद्योगिक घराने, हमारे प्रदेश के अंदर के उद्योग व्यापार व्यवसाय को बढ़ाने वाले अलग-अलग क्षेत्र के बड़ी संख्या में नए प्रस्ताव आने की संभावना है. डॉ यादव ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि मध्य प्रदेश के संसाधन के बलबूते पर (खासकर चिकित्सा, शिक्षा, हेल्थ, इंडस्ट्रीज के तीनों प्रकार लघु उद्योग, हैवी उद्योग या मध्यम श्रेणी के नीचे वाले कुटीर उद्योग), सभी प्रकार के उद्योगों से जुड़कर ही प्रदेश की प्रगति की जा सकती है. इसी थीम पर लगातार हमारी सरकार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि मैं कल होने वाले रीजनल इन्वेस्टर समिट का स्वागत करता हूं और प्रशासन को बधाई देता हूं जो इस पूरी तैयारी में लगे हुए हैं. कुल मिलाकर औद्योगिक विकास दर में मध्य प्रदेश को देश में नंबर 1 पर पहुंचाना है, हम इस दिशा में काम कर रहे हैं.
मुख्यमंत्री जबलपुर कॉन्क्लेव को लेकर बोले- बड़ी संख्या में निवेश प्रस्ताव आने की संभावना
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:July 19, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
MP में स्वच्छता पखवाड़े का समापन: समारोह में वर्चुअली शामिल हुए PM नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश को दी अनेक विकास कार्यों की सौगात; नगर निगम उज्जैन के 2,115 सफाई मित्रों के खातों में 62,45,000 रुपये किए अंतरित
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का चमत्कारी दावा – बिना ऑपरेशन गांठ होगी ठीक: वीडियो वायरल होने पर डॉक्टर्स ने जताई नाराजगी, बोले – “हम क्या करें फिर, अपनी जॉब छोड़ दें?”