दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने तारीख तय कर दी है। केजरीवाल की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा। अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी बताते हुए हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। दरअसल अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट में अपनी याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की तारीख तय कर दी है। इसे केजरीवाल के लिए राहत माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका में केजरीवाल ने तर्क दिया कि अगर उन्हें आगामी चुनाव में हिस्सा लेने के लिए तुरंत रिहा नहीं किया जाता है तो इससे विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करने की गलत परंपरा स्थापित होगी। उन्होंने याचिका पर तत्कालीन सुनवाई की मांग की। सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से एक और झटका अब वकीलों से मुलाकात वाली याचिका हुई खारिज।
मुझे तुरंत रिहा नहीं किया गया तो… अरविंद केजरीवाल

- Post author:jantantra_admin
- Post published:April 11, 2024
- Post category:अभी अभी / देश / मध्यप्रदेश
You Might Also Like
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव; उज्जैन – दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने का किया अनुरोध, नड्डा, शाह सहित कई मंत्रियों से भी मिले सीएम
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत: परिवार को शिलांग पुलिस के फोन से मिली जानकारी, पीड़ित परिवार सदमे में; मां बोलीं—‘न्याय की उम्मीद थी, लेकिन फैसला झकझोर गया’
