कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत हो चुकी है. इसके ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय ब्यूटी उर्वशी रौतेला ने रेड कारपेट पर अपना जवला दिखाया है. खुद एक्ट्रेस ने इस दौरान की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जहां वह एकदम बेमिसाल अवतार में नजर आ रही हैं. बता दें कि उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में हॉट पिंक गाउन पहनकर एंट्री किया है. एक्ट्रेस का ये ड्रेस काफी आकर्षक है. एक्ट्रेस ने इसे जिस तरह से कैरी किया है वह उनकर काफी जच रहा है. वहीं, अगर हम कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 की बात करें, तो इस बार 77वां एडिशन है. जहां दुनियाभर के इसमें सितारे हिस्सा लेंगे. ये कार्यक्रम 14 मई से 25 मई 2024 तक चलेगा. हर साल ये फेस्टिवल फ्रांस में किया जाता है. जहां कई फिल्मों की स्क्रीनिंग भी होती है. क्लोजिंग सेरेमनी में विनर्स का ऐलान भी किया जाता है. इस साल 22 फिल्में रेस में हैं. इंडियन सेलेब्स की बात करें, तो शोभिता धुलिपाला से लेकर कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का इस साल कान्स में डेब्यू होगा. तो अदिति रॉय हैदरी दूसरी बार रेड कारपेट पर जलवा बिखरेंगी. वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर नजर आएंगी. जिनके आने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
उर्वशी रौतेला ने हॉट पिंक गाउन में दिखाया अपना जवला
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 17, 2024
- Post category:मनोरंजन
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड में देशभक्ति का रंग: प्रियंका, अक्षय से लेकर कंगना तक ने मनाया तिरंगे का जश्न
बॉक्स ऑफिस रेस में महावतार नरसिम्हा नंबर-1, पीछे छूटीं 400 करोड़ बजट वाली वॉर 2 और कुली; कुली 206 करोड़, वॉर 2 183 करोड़… 25 दिन बाद भी महावतार नरसिम्हा 212 करोड़ पर कायम!