रक्षाबंधन से पहले जनप्रतिन‍िधियों को CM यादव ने दिया बड़ा तौफ़ा, अब बढ़कर मिलेगा वेतन !

You are currently viewing रक्षाबंधन से पहले जनप्रतिन‍िधियों को CM यादव ने दिया बड़ा तौफ़ा, अब बढ़कर मिलेगा वेतन !

जनतंत्र , मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया :

सोमवार को भोपाल स्थित सीएम हाउस में देवी अहिल्या बाई होलकर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मलेन में सीएम मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित प्रदेशभर से 3300 जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इस दौरान सीएम ने रक्षाबंधन से पहले निकाय जनप्रतिन‍िधियों को बड़ा तोहफा देते हुए मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया है। सीएम ने नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ नगर निगम पार्षदों का 20 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया है। जिसके बाद महापौर का मानदेय 22000 से बढ़कर 26400 रुपए, उपाध्यक्ष का मानदेय 18000 से बढ़कर 21600 , नगर निगम पार्षद का मानदेय 12000 से बढ़कर 14000, नगर पालिका अध्यक्ष का वेतन 6000 से बढ़कर 7200, उपाध्यक्ष का मानदेय 4800 से बढ़कर 5760, नप पार्षद 3600 से बढ़कर 4320, नप अध्यक्ष 4800 से बढ़कर 5760 रुपए हो जाएगा। इसके अलावा सीएम ने कहा कि अच्छा काम करने वाले नगर निगम को 5 करोड़ और नगर पालिका को 2 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा।

बता दे की इस दौरान CM ने TDR पोर्टल भी लॉन्च किया है। पोर्टल पर ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स (TDR) से जुड़े सभी नियम अपलोड किए जाएंगे। पोर्टल पर अतिरिक्त एफएआर की खरीद-बिक्री हो सकेगी। उन्होंने कहा, ‘जहां-जहां सड़क चौड़ीकरण हुआ, वहां मुआवजे का मुद्दा था। आज के बाद नगर निगम एरिया में 24 मीटर से बड़ी सड़कों के चौड़ीकरण के लिए किसी भी जमीन या मकान लेंगे, तो उसे FAR (फ्लोर रेश्यो एरिया) के हिसाब से मुआवजा देंगे। पैसा नगर निगम के पास आएगा। सीएम ने आगे कहा, हम उद्योग आधारित वर्ष मनाएंगे। जिसमें लघु, कुटीर महिला स्व सहायता समूह को मिलाकर रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। हर जिले में पुलिस बैंक के साथ कार्यक्रम होंगे।”

 

 

Leave a Reply